फरीदनगर बूथ संख्या 358 पर आज सुबह करीब 20 मिनट तक मतदान रुका रहा, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Update: 2024-04-26 06:51 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत फरीदनगर बूथ संख्या 358 पर आज सुबह करीब 20 मिनट तक मतदान रुका रहा। दरअसल मतदान कर्मचारी इस दौरान लंच करने लगे। इतना ही नहीं अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया। इस बीच बूथ के बाहर मतदाताओं का जमावड़ा लग गया। मतदाताओं ने जब हंगामा किया तो कर्मचारियों ने दरवाजा खोला और इसके बाद मतदान शुरू हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो लगभग 11:30 बताया जा रहा है।

बूथ स्थल पर मतदाताओं ने बताया कि वह इस चिलचिलाती धूप में काफी देर से खड़े है लेकिन अंदर से मतदान कर्मचारी ने दरवाजा कर रखा है। काफिी देर तक दरवाजे पीटने के बाद दरवाजा खुला और अंदर से दो महिला कर्मचारी निकली। उनका कहना था कि बूथ पर एक भी मतदाता नहीं था। इस कारण वो लंच करने लगी। इस दौरान कोई मतदान अधिकारी भी नहीं दिखा। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

Tags:    

Similar News