तीसरे चरण के चुनाव में भी नहीं बढ़ सका मत फ़ीसदी, यूपी में शाम 5:00 बजे तक 55.13% मतदान

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-05-07 13:16 GMT


लखनऊ। लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में भी मत फ़ीसदी अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ सका। तापमान 40% से ऊपर रहा और लोग कम ही घर से वोट डालने के लिए निकले। प्रदेश में शाम 5:00 बजे तक सबसे अधिक मतदान संभल में 61.10% हुआ जबकि सबसे कम आगरा में 51.53% मतदान हुआ।

UP में 5 बजे तक 55.13% मतदान

संभल में 5 बजे तक 61.10% मतदान।

हाथरस में 5 बजे तक 53.54% मतदान।

आगरा में 5 बजे तक 51.53% मतदान।

फतेहपुर सीकरी में 5 बजे तक 54.93% मतदान।

फिरोजाबाद में 5 बजे तक 56.27% मतदान।

मैनपुरी में 5 बजे तक 55.88% मतदान।

एटा में 5 बजे तक 57.07% मतदान।

बदायूं में 5 बजे तक 52.77% मतदान।

आँवला में 5 बजे तक 54.73% मतदान।

बरेली में 5 बजे तक 54.21% मतदान।

Tags:    

Similar News