सहारनपुर में मतदाताओं ने की चाय पर चर्चा, विकास-भ्रष्टाचार और सुरक्षा के उठाए मुद्दे

By :  SaumyaV
Update: 2024-03-28 06:59 GMT

सहारनपुर जनपद के प्रताप मार्केट में आज अमर उजाला 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत मतदाताओं के विचार जानने के लिए चाय पर चर्चा रखी गई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के मतदाताओं ने विकास, भ्रष्टाचार और सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी राय रखी। 

चाय पर चर्चा करते हुए डॉक्टर पंकज खन्ना ने कहा कि जनता उसी को वोट देगी, जो सुरक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार से निजात से खिलाएगा।

चौधरी माई दयाल मित्तल ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिले और बेरोजगारी खत्म हो।

संजय बंसल ने कहा कि कानून व्यवस्था सबसे बड़ी बात है, पिछले सालों में स्थिति में सुधार हुआ है। उम्मीद है कि जो भी सरकार बनेगी, वह जनता से किये वादों पर खरा उतरेगी। इसके साथ ही अंकुश लगना चाहिए। 

भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश, जनसंख्या नियंत्रण कानून पर हो काम

अमर उजाला सत्ता का संग्राम में मतदाताओं ने भ्रष्टाचार, सुरक्षा, विकास व जनसंख्या के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे। मतदाताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अभी पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है। सरकारी अधिकारियों पर कोई कंट्रोल नहीं है। इसे रोकना होगा। इसके साथ ही मतदाताओं ने जनसंख्या कानून बनाने का भी मुद्दा उठाया।

गुरुवार को अमर उजाला का चुनावी रथ सहारनपुर पहुंचा। यहां प्रताप मार्केट में चाय के साथ चुनावी चर्चा हुई। इस दौरान संजय बंसल ने कहा कि ब्लैक मनी को जेनरेट करने की जो प्रक्रिया है वह काफी हद तक कम हुई। लेकिन, भ्रष्टाचार अभी भी हावी है। जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

डॉ. पंकज खन्ना ने कहा कि कोरोना काल में वैक्सीन अमृत बनकर मिली थी। जो काम 70 वर्ष में नहीं हुआ था, वह 10 सालों में कर दिखाया। जनता उसी को वोट देगी, जो सुरक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार की समस्या से निजात दिलाएगा। 

चौधरी माईदयाल मित्तल कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार में भय का माहौल खत्म हुआ है। अब महिलाएं व बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। यह अब तक किसी सरकार में नहीं हुआ है।

अमित गुप्ता, डॉ. एके बंसल, शील गाेयल व राकेश मित्तल ने कहा कि उम्मीद है कि जो भी सरकार बनेगी, वह जनता से किए वादों पर खरा उतरेगी। कानून व्यवस्था सुधरी है। अब पुलिस प्रशासन अलर्ट रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या का सबसे बड़ा मुद्दा है, जिस पर काम होना बहुत जरूरी है। 


Tags:    

Similar News