विहिप ने निकाली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-28 17:14 GMT


हजारों लोगों का शोभायात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब

खोड़ा। रविवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल खोड़ा प्रखंड द्वारा हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शनि मंदिर उज्जवलदीप पब्लिक स्कूल से मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर,विमला शुक्ला क्षेत्रीय संयोजक मेरठ प्रांत रामकुमार गुप्ता द्वारा शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल एवं साहिबाबाद सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मय पुलिस बल के मौजूद रहे। यात्रा शनि मंदिर से होते हुए सोम बाजार इतवार बाजार मंगल बाजार मातृका विहार प्रगति विहार होते हुए दीपक विहार गोकुलधाम गौशाला पर समापन किया गया। यात्रा में श्री राम एवं भारत माता की झांकियां कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी यात्रा में मंगल बाजार स्थित गुप्ता ऑटोमोबाइल्स द्वारा एवं जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान डॉ सतीश गुप्ता, पूनम गोयल ,उपेंद्र मिश्रा, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, न्यू वर्तमान जिला पंचायत सदस्य ललित जायसवाल,योगेश भाटी,विकास मिश्रा,युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता,मुकेश शर्मा,भरत मावी, देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौहान,देवेंद्र यादव, जयनंद शर्मा,रामवीर यादव,राजू भगत,कविता चौधरी, मुकेश गिरी, आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News