गाजियाबाद सदर सीट पर दिग्गजों की नजर! दावेदारों के दमखम पर चर्चा गरम

Update: 2024-10-19 07:39 GMT

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा का आत्मविश्वास जहां मजबूत दिखायी दे रहा है तो वहीं पर गाजियाबाद विधानसभा सीट के चुनाव पर दिग्गजों की नजर है। यही वजह है कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बसपा से जहां परमानंद गर्ग ने नामांकन कर दिया है। तो वहीं आजाद समाज पार्टी ने सत्यपाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। सपा व कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट कांग्रेस के खाते में है।

भाजपा की बात करें तो क्षेत्रीय महामंत्री मयंक गोयल का नाम सबसे आगे चल रहा है। दूसरे नंबर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, तीसरे नंबर पर अशोक मोंगा, चौथे स्थान पर वीके सिंह की बेटी मृणालनी और पांचवे नंबर पर पवन गोयल का नाम चल रहा है। सांसद अतुल गर्ग इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं लेकिन टिकट पर नजर रखे हुए है। नामांकन 22 अक्टूबर तक होंगे। बता दें कि गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग विधायक थे। उनके लोकसभा सांसद बनने के बाद से यह सीट खाली है। 

Tags:    

Similar News