Varanasi Weather Update : आसमान से बरसती आग से लोग बेहाल, IMD ने बताया इस दिन प्री मानसून दे रहा दस्तक

Update: 2023-06-20 09:45 GMT

वाराणसी। चिलचिलाती धूप और लू ने शहरवासियों को झुलसा दिया है। सोमवार को वातारण में नमी करीब 33 फीसदी रही है, जो सामान्य से कम है। उमस ने लोगों को और बेहाल कर रखा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में बुधवार व बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की रफ्तार कुछ तेज हुई है। उत्तरी बिहार के पास तक मानसून आ गया है। दो दिन के भीतर इसका असर वाराणसी और आसपास के जिलों में देखने को मिल सकता है। प्री मानसून की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में 25 से 28 जून के बीच मानसून पहुंचने के आसार हैं। वैसे तो 19 जून तक मानसून को आना था लेकिन बिपरजॉय चक्रवात की वजह से अब देर से आएगा।

बता दें कि, अधिकतम तापमान भले ही 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन गर्मी 47 डिग्री जैसी महसूस हुई है। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार की दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सड़कों पर सन्नाटा दिखा। ज्यादातर शहरवासी घरों में दुबके रहे। जो लोग घर से बाहर निकले, वह जरूरी एहतियात बरतते दिखे।

Tags:    

Similar News