उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस पर राजपत्रित अवकाश घोषित करने की मांग की

Update: 2024-09-21 09:19 GMT

दिनेश माथुर (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस पर राजपत्रित अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

कर्मचारी संघ के संयोजक मुरारी लाल ने बताया कि रामायण के रचियता, लव कुश के पालनहार आदि कवि महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस शरद पूर्णिमा 17 अक्टूबर को भारत का समस्त वाल्मीकि समाज महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस अपने धार्मिक स्थलों पर उत्साह पूर्वक मनाता है। इस दिन भी वाल्मीकि समाज की सफाई कर्मी महिलाएं, पुरुष प्रतिदिन की भांति प्रात: से सायं तक सफाई व्यवस्था में ही लगे रहते हैं।

उन्होंने मांग की है कि 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस पर राजपत्रित अवकाश घोषित करने की कृपा करें। इस पावन दिवस पर प्रत्येक सफाई कर्मी महिलाओं और पुरूषों को सफाई कार्यों से छूट मिल सके।

Tags:    

Similar News