UP: एसएसपी कार्यालय के गेट पर तड़पती रही महिला, न आई एंबुलेंस, फिर पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Update: 2023-11-02 10:46 GMT

मेरठ में बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पर एक महिला की विषैला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। काफी देर तक महिला एसएसपी कार्यालय के गेट पर बेसुध पड़ी रही। महिला का नाम कांशीराम कॉलोनी निवासी सीमा बताया जा रहा है। उसका अपने पति से विवाद भी चल रहा है। पहले भी वह पति के खिलाफ शिकायत कर चुकी है।

पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। तब तक महिला एसएसपी कार्यालय के गेट पर तड़पती रही। एंबुलेंस न आने पर पुलिस अपनी गाड़ी में उसे अस्पताल ले गई।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि महिला कोई विषैला पदार्थ खाकर आई थी। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News