UP Nikay Chunav 2023: जानें कहां क्या हो रहा है

आजमगढ़ में बूथ पर भिड़ गए निर्दलीय प्रत्‍याशी, पुलिस ने लाठी मार खदेड़ा...

Update: 2023-05-11 11:56 GMT

UP Nikay Chunav 2023: आजमगढ़ में वोट डालने पहुंचे लोगों को होना पड़ रहा है निराश, कहीं नियमों का हवाला तो कहीं वोटर लिस्ट से नाम ही गायब

UP Nikay Chunav 2023: आजमगढ़ में नगर निकाय को लेकर मतदान जारी है लेकिन मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचने वाले ज्यादा कई मतदाताओं को निराश भी होना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जहां मतदान कर्मी तमाम नियम कानून का हवाला देकर लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं तो वही कई लोगों का नाम मतदाता सूची से ही गायब हो गया। अगर मतदाता सूची में है तो उनके पिता या पति का नाम दूसरा हो जाने से वह वोट नहीं डाल सक रहे हैं। हालत यह है कि परिवार में अगर 10 लोग हैं तो 6 लोगों का नाम ही कटा हुआ दिख रहा है।

अंबेडकरनगर में बसपा प्रत्‍याशी को एडीएम ने फटकारा

अंबेडकरनगर में एडीएम सदानंद गुप्‍त ने बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को परिसर से किया बाहर। बसपा प्रत्याशी से एडीएम के बहस का वीडियो आया सामने। अकबरपुर नगरपालिका से सुरेश वर्मा हैं बसपा प्रत्याशी। एडीएम ने कहा कि अगर आप शांतिपूर्वक यहां से बाहर नहीं जाएंगे तो उन्‍हें कोई और तरीका अपनाना पड़ेगा।

आजमगढ़ में सुबह 9 बजे तक 9.61% वोटिंग

आजमगढ़ नगर निकाय चुनाव में 9 बजे तक 9.61% पड़े वोट। सबसे ज्यादा नगर पंचायत महाराजगंज में 13 फ़ीसदी। सबसे कम बिलरियागंज नगर पालिका में 7.30 फीसदी पड़े वोट, आजमगढ़ नगर पालिका में 7.54 फ़ीसदी तथा मुबारकपुर नगर पालिका में 12.62 फीस दी वोट पड़े।

UP Nikay Chunav 2023: पीलीभीत नगर निकाय चुनाव में बड़ी गड़बड़ी का आरोप

UP Nikay Chunav 2023: वोटर बोले हमारा वोट काट दिया प्रतियां घर पर नहीं आई जब हम वोट डालने पहुंचे तो हमें भगा दिया गया। पीलीभीत नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 का पूरा मामला। वोटरों ने एकजुट होकर किया हंगामा। पीलीभीत नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिए वार्ड नंबर 18 के मॉडल स्कूल में हो रही वोटिंग।

बलिया में शांति पूर्वक चल रहा मतदान: डीएम रविंद्र कुमार

चुनाव प्रक्रिया में कोई भी गड़बड़ या व्यवधान करेगा तो बहुत ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। समस्त मतदाताओं से अपने मतदान करने की डीएम ने की अपील। वहीं, एसपी राज करन नय्यर ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहरी फोर्स सहित पीएसी बल उपलब्ध है।

बुलंदशहर में भाजपा प्रत्‍याशी ने आचार संहित का उल्‍लंघन किया

बुलन्दशहर में भाजपा के सिकंदराबाद प्रत्याशी ने उड़ाई आदर्श आचार संहिता की धज्जियां। गले में भाजपा के चिन्ह वाला पटका डालकर मतदान केंद्र पहुंचे प्रत्याशी प्रदीप दीक्षित। सिकन्द्राबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी हैं प्रदीप दीक्षित।

UP Nikay Chunav 2023: गाजियाबाद में मतदान शुरू होते ही खराब हुई मशीन, एक घंटा देरी से शुरू हुई वोटिंग

UP Nikay Chunav 2023: गाजियाबाद में आज नगर निगम का चुनाव हो रहा है। इसमें पार्षद और मेयर पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम के वार्ड संख्या 61 और वार्ड संख्या 54 का मतदान केंद्र वसुंधरा सेक्टर 2ए के स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे से होनी थी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मतदाताओं ने सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगा दी। सुबह सात बजे मतदान केंद्र खोला गया।

इस मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 701 को स्कूल के कमरा नंबर 22 में बनाया गया है। वहां जब मतदाता पहुंचे तो पता चला कि मशीन खराब है। आनन फानन में दूसरी मशीन की व्यवस्था की गई। उसे लगाने और फिर से टेस्ट करने में ही एक घंटे का वक्त निकल गया। इसके बाद सभी पोलिंग एजेंट की उपस्थित में मशीन का परीक्षण किया गया। इसके बाद करीब एक घंटे की देरी से इस बूथ पर मतदान शुरू हुआ। तब तक मतदान केंद्र पर लंबी लाइन लग गई थी। लोग, खास कर वरिष्ठ नागरिक इस दौरान काफी परेशान दिखे।

मिर्जापुर में 4 निकायों के लिए चल रही वोटिंग

मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव मतदान हुआ शुरू। जिले की 4 निकायों में अध्यक्ष और 100 वार्डो के सभासद के लिए 7 बजे से शुरू हुआ मतदान। नगर पालिका मिर्जापुर, नगर पालिका चुनार, नगर पालिका अहरौरा, नगर पंचायत कछवा में शुरू हुआ मतदान।

Tags:    

Similar News