नोतपा के तपिश से यूपी बेहाल ! गर्मी ने झांसी में तोड़ा 132 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 के पार, जाने कब तक मिलेगी राहत

Update: 2024-05-28 08:15 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। नौतपा के तीसरे दिन झांसी ने 132 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और मई के महीने में यह सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 132 साल पहले यहां का पारा इतना दर्ज किया गया था। तो वहीं आगरा ने भी 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यहां का पारा सोमवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले 27 मई 1998 में यहां का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस किया गया था।

मथुरा-वृंदावन व एटा का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कासगंज में 45.6 डिग्री, फिरोजाबाद में 45 और मैनपुरी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। तो वहीं हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी बहराइच, प्रयागराज और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री से 31.8 डिग्री के बीच रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 30 मई से तापमान में बदलाव हो सकता है। 

Tags:    

Similar News