UP BJP: नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Update: 2023-10-14 11:20 GMT

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बाद प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।योगी सरकार के नवरात्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच राज्य के भाजपा नेताओं की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है।

पाठक ने नई दिल्ली में नड्डा से मुलाकात का खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स किया है।

यूपी कैबिनेट में घोसी उपचुनाव के बाद से ही फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Tags:    

Similar News