फूफा बना हैवान! किशोरी के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-10-10 11:03 GMT

मोहसिन खान

गाजियाबाद। थाना रिपब्लिक क्रॉसिंग क्षेत्र में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 55 साल के फूफा 9 माह से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी ने परेशान होकर यह बात अपने मामा और मौसी को बताई इसके बाद मामा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मेरठ निवासी एक किशोरी अपने फूफा के साथ थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहती थी। 11वीं में पढ़ने वाली किशोरी की मां की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। मां की हत्या के आरोप में पिता मेरठ जेल में बंद है। इसके बाद किशोरी का फूफा उसे अपने साथ ले आया था। जनवरी में पत्नी के बाहर जाने पर आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह अक्सर किशोरी के साथ घिनौना काम करने लगा। परेशान होकर किशोरी के मामा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को मामा और मौसी के सुपुर्द कर दिया है। एसीपी ने बताया कि किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। मां की हत्या के आरोप में पिता मेरठ जेल में बंद है। पूछताछ के दौरान खुद आरोपी ने बताया कि पत्नी (किशोरी की बुआ) के कहने पर वह किशोरी को अपने साथ ले आए और पालन पोषण करने लगे।

Tags:    

Similar News