सड़क हादसे में दो भाइयों की गई जान, अज्ञात वाहन से टक्कर लगने की आशंका
गाजियाबाद। लोनी मीरपुर हिंदू गांव के पास रोड किनारे बाइक सवार दो भाइयों की बाइक से गिरने पर मौत हो गई। घटना कैसे हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को दो युवक घायल अवस्था में ग्राम मीरपुर हिन्दू से पचायरा जाने वाले मार्ग पर मिले। दोनों के पास बाइक भी मिली। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक सत्यम(23) और शिवम(18) पुत्र दिनेश चौधरी हाल निवासी वीर सिटी ग्राम पचायरा थाना ट्रॉनिका सिटी के रहने वाले थे। अस्पताल में दोनों युवकों की मौत हो गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। परिजनों की तरफ से शुक्रवार को भी कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरती