अवैध रूप से पिस्टल रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों रखता था पिस्टल

Update: 2024-08-09 09:35 GMT

-अपने शोक के लिए यह पिस्टल दिल्ली के मुस्तफाबाद से खरीदी थी

-लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार पिस्टल बरामद

राकेश जिनवाल (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार सुबह अवैध रूप से पिस्टल रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से स्कूटी की डिग्गी में रखी अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने दिल्ली से अवैध पिस्टल खरीदी थी।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस में सूचना पर अवैध पिस्टल रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम बॉबी और बॉबी पहलवान पुत्र मंगल सिंह निवासी उत्तरांचल कॉलोनी लोनी बॉर्डर और अरविंद निवासी मीत नगर दिल्ली बताए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह पिस्टल दिल्ली के मुस्तफाबाद से एक व्यक्ति से खरीदी थी। वह शौक में अपने पास पिस्टल रखते थे।

Tags:    

Similar News