13 अगस्त से जहां भी नजर जाएगी वहां दिखेगा तिरंगा, जानें इसके लिए शासन ने क्या की है व्यवस्था

Update: 2024-08-09 12:20 GMT

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने 13 से 15 अगस्त के मध्य "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण / नगरीय क्षेत्रों में सभी सार्वजनिक प्राइवेट संस्थान, उपक्रम, नलकूप, घर, संस्थाएं, स्कूल/विद्यालय, दुकान एवं पंचायत घर इत्यादि पर तिरंगा लगाने का आदेश दिया है।

समस्त नगर निकायों, खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, ग्राम प्रधानों और जनसामान्य से अपील है कि वह 12 अगस्त तक उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए 13 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा लगवाये जाने के लिए निम्न स्थानों पर तिरंगा उपलब्ध रहेगा।

यहां से खरीद सकते है तिरंगा

1. समस्त राशन की दुकान (ग्रामीण / शहरी क्षेत्र)

2. समस्त विकास खंड मुख्यालय

3. नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद मुख्यालय

4. नगर निगम मुख्यालय, (डूडा कार्यालय) हैण्डलूम हाउस, घण्टा घर

6. रामलीला मैदान कविनगर (डिप्टी चीफ वार्डन श्री अनिल अग्रवाल)

7. समस्त ग्राम पंचायत सचिवालय

Tags:    

Similar News