व्यापार मंडल और RWA के सदस्यों ने लोकसभा में हिन्दू धर्म को हिंसक बोलने पर राहुल गांधी का फूंका पुतला

Update: 2024-07-03 09:16 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। व्यापार मंडल और RWA के सदस्यों ने लोकसभा में हिन्दू धर्म को हिंसक बोलने पर राहुल गांधी का आज पुतला फूंका है। उनका कहना है कि राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी मांगे।

हेमलता शर्मा पूर्व पार्षद ने कहा कि राहुल गांधी को कोई हक नही है पूरे हिन्दू धर्म को हिंसक बोलने का। वो अपने इस बोल पर सारे हिंदुओं से माफी मांगे। वो संसद में बचकाना हरकते करते रहे हैं और फिर उन्होंने साबित कर दिया कि वो अपनी आदतों से बाज नहीं आयेंगे। आलोक शर्मा अध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि राहुल गांधी खुद भी हिंदू है, वो सभी हिन्दुओं को हिंसक कैसे कह सकते हैं। वो बताए कि वो अपने आप को हिंदू मानते है कि नहीं।

पूर्व पार्षद आशुतोष शर्मा, धीरेंद्र सिंह, गोविंद चोधरी, राहुल तोमर, कमलेश त्रिवेदी, संजय चौहान, अनुज शर्मा, रवि कुमार, पंकज जैन, एम एन दुबे, भारत भूषण विजय पाल त्यागी, राहुल, अनिल कुमार, आर पी साहनी, सुजीत कुमार, रोहित शर्मा, अनिल तिवारी, अंकित अरोड़ा, राजकिशोर मिश्रा, प्रीति महाजन, नीरू तोमर, पिंकी सिंह, शालिनी जैन, सोनिया विज, सिमरन पन्नू, चंद्रा कुमारी, प्रियंका अरोड़ा, मीनू श्रीवास्तव, गंगा कुमारी, ऋतु सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News