नाले में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली: जनहानि पर सीएम ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को चार लाख की आर्थिक मदद

Update: 2023-08-24 12:13 GMT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के नाले में गिर जाने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.मुख्यमंत्री ने सहारनपुर जिला प्रशासन को तत्काल पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये।

Tags:    

Similar News