दो घरों से जेवरात और नकदी चोरी करने वाली महिला समेत तीन गिरफ्तार

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-10 10:00 GMT


-कब्जे से करीब 5 लाख रुपए के जेवरात और कीमती सामान बरामद हुआ

-अंकुर विहार थाना क्षेत्र में हुई थी चोरियां

गाजियाबाद। गाजियाबाद के अंकुर विहार इलाके से पुलिस ने महिला समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने करीब 5 लाख के जेवरात और कीमती सामान बरामद किया है। चोरी की घटना में पति-पत्नी शामिल है। आरोपियों ने दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि डीएलएफ अंकुर विहार इलाके में रवि गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात और कीमती सामान चोरी किया था। इस मामले में पड़ोसी कमलेश मिश्रा ने एफआईआर दर्ज कराई है। वही रेल विहार कॉलोनी में बैंड फ्लैट में चोरी की थी। दोनों मामलों में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए थे। पुलिस ने चोरी की घटना का अंजाम देने वाले दंपति अश्वनी उर्फ गोलू, उसकी पत्नी काजल और साथी जफर उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। दंपति डीएलएफ अंकुर विहार शुक्र बाजार में रहते हैं। वही जफर उस्मानपुर दिल्ली में रहता है। आरोपियों के खिलाफ अंकुर विहार थाने में दो मुकदमे दर्ज है।

Tags:    

Similar News