बसपा से निष्कासित इस बड़े नेता ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

By :  Shashank
Update: 2024-02-27 06:22 GMT

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आगरा में अखिलेश यादव को बघेल समाज से मजूबूत चेहरा मिला है। 2022 में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राकेश बघेल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है।

आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल सोमवार को हाथी से साइकिल पर सवार हो गए। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव राकेश ने बसपा के टिकट पर लड़ा था। 98 हजार वोट प्राप्त किए थे। तब दूसरे पायदान पर रहे थे।

बघेल समाज से आने वाले राकेश बघेल के पास धनगर (अनुसूचित जाति) का प्रमाणपत्र है। 46 वर्षीय राकेश बघेल परास्नातक हैं। 2009-10 से 2015 तक भागूपुर ग्राम पंचायत से प्रधान रहे। फिर भाजपा से 2015 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। नाटकीय ढंग से जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव आने पर 2018 में भाजपा के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष बने।

सपा की तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव को कुर्सी छोड़नी पड़ी। फिर 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। 98 हजार से अधिक वोट प्राप्त किए। भाजपा से धर्मपाल सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे। जबकि राकेश दूसरे नंबर पर रहे थे। सोमवार को लखनऊ में राकेश ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags:    

Similar News