चोरों ने बंद घर में घुसकर लाखों की चोरी की

Update: 2024-05-25 11:40 GMT

-बॉर्डर थाना क्षेत्र के राज नगर कॉलोनी का मामला

विपिन तोड़ ( सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राज नगर कॉलोनी स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लोनी के राज नगर कॉलोनी में गुलशन कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी का काम करता है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह घर से बाहर था। घर में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर में रखी अलमारी का ताला भी तोड़ दिया। अलमारी से चोरों ने सोने के जेवरात चोरी कर लिए।

उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी से अंगूठी, गले का ओम, चांदी की पायल, चुटकी चोरी कर ली। वहीं अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये और एक बाइक भी चोरी कर ली। उन्होंने चोरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News