छठी मंजिल पर चला रहे थे हुक्का बार, कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बनाते नशे का आदी; दो धरे गए

By :  SaumyaV
Update: 2023-12-27 06:51 GMT

आगरा में छठी मंजिल पर हुक्का बार चल रहा थे। यहां कम उम्र के लड़के-लड़कियों को नशे का आदी बनाने के आरोप में दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ताजनगरी आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित रामरघु प्लाजा में छठी मंजिल पर हुक्का बार चल रहा था। इसमें नाबालिगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। सोमवार रात को सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 14 हुक्के बरामद किए गए। 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री, अवैध बार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार रात को सूचना मिली कि रामरघु प्लाजा में हुक्का बार चल रहा है। पुलिस ने माई बार हेडक्वार्टर में छापा मारा। इसमें कम उम्र के लड़के और लड़कियों को नशे का आदी बनाया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। 

हुक्का बार का लाइसेंस राहुल सिंघल और अभिषेक सिंघल के नाम पर था। उन्होंने हुक्का बार चलाने के लिए बसई, ताजगंज निवासी अंकित गुलाटी और दयालबाग स्थित बहादुरपुर निवासी मोहित को जिम्मेदारी दी हुई थी। पुलिस ने 27 हजार रुपये, 14 हुक्के और तीन चिलम बरामद की हैं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों अंकित और मोहित को गिरफ्तार किया गया।

Tags:    

Similar News