देवरिया में आधी रात को मकान में जोरदार धमाका, दीवार हुईं ध्वस्त; मचा हड़कंप

By :  SaumyaV
Update: 2023-12-21 07:20 GMT

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना के पड़री मल्ल गांव में एक मकान में देर रात अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके से हड़कंप मच गया। मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। ब्लास्ट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक काम में अचानक धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद मकान ध्वस्त हो गया। इससे हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि मकान में सो रहे लोग बच गए। ब्लास्ट की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। 

जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना के पड़री मल्ल गांव एक मकान में देर रात अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके से हड़कंप मच गया। मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। रात में तेज आवाज से लोग परेशान रहे।

पड़री मल्ल गांव के जैनुल अंसारी के मकान के दूसरी मंजिल में आधी रात को यह धमाका हुआ। गनीमत यह कि मकान में सो रहे लोग इसकी चपेट में नहीं आए। दो मंजिल मकान की दीवारें ध्वस्त हो गई। ब्लास्ट होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है। सुबह से जैनुल के दरवाजे पर लोगो की भीड़ जुटी है। गांव में घर में विस्फोटक सामग्री होने की चर्चा है। 

Tags:    

Similar News