गाजियाबाद के सूखे तलाबों में पानी भरने की उम्मीद, नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर अधिकारियों के दिए ये निर्देश

Update: 2024-05-22 13:03 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अमृत सरोवर के अंतर्गत तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है जिसका जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक पहुंचे। साथ ही नगर आयुक्त ने मोरटा स्थित तालाब और सदरपुर स्थित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महाप्रबंधक जल के पी आनंद और अन्य संबंधित टीम मौजूद रही।

गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा रफ्तार से कार्य करते हुए शहर के चार तालाबों पर अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। सिटी जोन अंतर्गत मोरटा तालाब जिसका क्षेत्रफल 2.11 एकड़ है और पक्का तालाब जिसका क्षेत्रफल 2.01 एकड़ है, कवि नगर जोन अंतर्गत सदरपुर तालाब जिसका क्षेत्रफल 5.25 एकड़ है और कवि नगर जोन अंतर्गत नायफल का तालाब जिसका क्षेत्रफल 3.09 एकड़ है जिन पर भूगर्भ जल स्तर बढ़ने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के आदेश पर सभी तालाबों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने मोरटा और सदरपुर तालाब का जायजा लिया। वहां चल रहे कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मानसून से पहले तालाबों को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने के लिए कहा है। संबंधित जलकल विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को भी मौके पर समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी के साथ तालाब के जल को ट्रीटमेंट करने और फिल्टर लगाने के निर्देश दिए है।

नगर आयुक्त ने बताया कि चयनित तालाबों पर न केवल जल संरक्षण के लिए तालाबों की सफाई कराई जा रही है बल्कि तालाबों के आसपास तालाबों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधारोपण का कार्य भी किया जाएगा। फुटपाथ और अन्य कार्य भी किए जाएंगे। जन सहभागिता से गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत चयनित तालाबों की साफ सफाई के साथ-साथ उनका सुंदर बनाने का भी कार्य चल रहा है। साथ ही नगर निगम ने जलकल विभाग के अधिकारियों को कार्य की मॉनिटरिंग लगातार करने के लिए विशेष रूप से कहा है।

Tags:    

Similar News