मेन रोड पर लगा है कूड़े का ढेर, आने-जाने में होती है दिक्कत

Update: 2024-05-03 07:37 GMT

गाजियाबाद। महाराजपुर इलाके के मेन रोड पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यह ढेर कंपनी के बगल में ही लगा हुआ है। यहां पर कंपनी और घरों का कूड़ा फेंका जाता है। वहीं कंपनी के साथ में जो नाले हैं, उनमें भी कूड़ा ठसाठस भरा हुआ है। यहां पर मक्खी और मच्छर दिन भर भिनभिनाते रहते हैं। इसकी वजह से बदबू आती रहती है।

बरसात के मौसम में कूड़ा आ जाता है ऊपर

बरसात के मौसम में बारिश होने की वजह से कूड़ा ऊपर आ जाता है और रोड पर पानी भर जाता है। जिससे यातयात के साधनों को निकलने में दिक्कत होती है और लोगों को आने जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की है।

Tags:    

Similar News