फर्रुखाबाद में दो लड़कियों की खुदकुशी का जो कारण पुलिस ने बताया, उस पर छिड़ गई है चर्चा, जानें आखिर क्यों?

Update: 2024-08-30 08:58 GMT

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो नाबालिग लड़कियों की खुदकुशी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियों ने खुद ही आत्महत्या की है। वहीं पुलिस के खुलासे पर चर्चाओं में सवाल उठाया जा रहा है।

फर्रुखाबाद घटना पर SP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अध्ययन से यह स्पष्ट हो गया है कि लड़कियों ने आत्महत्या की थी। मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह पता चला है कि वो लड़कियों को फोन पर बात करने लिए प्रताड़ित करते थे। इसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम पवन और दीपक है। उन पर BNS 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि फर्रुखाबाद के कायमगंज इलाके में 26 अगस्त को गांव की 18 और 15 वर्षीय सहेलियां जन्माष्टमी का आयोजन देखने घर से निकली थीं। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। अगली सुबह दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले थे। लड़कियों के पिता ने बेटियों की हत्या की आशंका जताई है।

Tags:    

Similar News