महापौर ने जल निगम से हस्तांतरण होने वाली योजनाओं का किया निरीक्षण

Update: 2024-09-09 12:54 GMT

- मोहन नगर जोन में 10 वार्डों के 4 लाख लोगों को निरंतर मिलेगा जल

- जनता को जल उपलब्ध करने पर भी कर रहा नगर निगम निरंतर प्रयास

गाजियाबाद। अमृत कार्यो के अंतर्गत गाजियाबाद टीएचए पेयजल योजना पार्ट 2 जल निगम ने पूर्ण कर ली है जिसका हस्तांतरण नगर निगम को किया जाना है। इसके हस्तांतरण से पहले महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों और जल निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

उपरोक्त योजना में एक 4 एमएलडी दो 7 एमएलडी के 3 रेनीवेल बनाये गए हैं जिससे अंडर ग्राउंड के माध्यम से पानी नगर निगम के CWR में आता है जिसका प्रयोग मोहन नगर जोन के 10 वार्डों में जलापूर्ति किया जाना है। बहुत दिनों से इस योजना को हस्तांतरित किया जाना लंबित था। तब अधिकारियों द्वारा महापौर को बताया गया जिसमें महापौर ने जनता की सुविधा को देखते हुए तत्काल निरीक्षण के कार्यक्रम बनाया और हस्तांतरण की योजना की तैयारी शुरू कराई। बहुत जल्द यह योजना नगर निगम अपना लेगा। इस योजना में वार्ड 34,78,70,37,80,86,83,73,10 आदि लगभग 10 वार्डों में जलापूर्ति होती है और लगभग 4 लाख लोगों को जलापूर्ति की जाती है।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया उक्त योजनाओं का निरीक्षण किया गया है, सभी पार्षद लगातार जल आपूर्ति की शिकायत करते रहते हैं। इसलिए इस योजना को नगर निगम हस्तांतरण कर लेगा तो पार्षद की समस्या दूर हो सकेगी और नगर निगम निरंतर जलापूर्ति कर सकेगा। निरीक्षण में कुछ छोटो-छोटी कमियां मिली है जिसको एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा और योजना को जल निगम से हस्तांतरित कर नगर निगम किर्यान्वित(संचालन) करेगा। इस दौरान जीएमजल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता केपी आनंद, सहायक अभियंता ओम प्रकाश, अवर अभियंता सोमेन्द्र तोमर, अधिशासी अभियंता जल निगम मोहित वर्मा, सहायक अभियंता जल निगम रविकांत, अवर अभियंता रिषभ, अवर अभियंता बबलू आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News