राशन लेने पहुंची महिला के साथ डीलर ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर मारी लात

Update: 2024-05-16 12:47 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में राशन लेने पहुंची महिला के साथ डीलर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला और राशन डीलर के बीच कम तौल को लेकर विवाद हुआ था।

निवाड़ी गांव निवासी महिला के अनुसार, महिला गांव में स्थित सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने गई थी। महिला को अकेली देख डीलर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर डीलर ने शुरुआत में अनजाने में हाथ लगने की बात कहकर महिला को चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने जबरन महिला को दुकान के अंदर खींच लिया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के प्राइवेट पार्ट पर लात बरसाई। शोर मचाते हुए महिला किसी तरह मौके से भागने में कामयाब रही। पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को आपबीती बताई। जिस पर दंपती राशन डीलर के घर पहुंचे।

आरोप है कि डीलर की पत्नी और मां ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। डीलर ने चुन्नी से गला दबाकर महिला को जान से मारने की कोशिश की। उसके पति के साथ भी मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना गंवारा नहीं समझा। महिला की डॉक्टरी तक नहीं कराई गई। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर निवाड़ी थाने में राशन डीलर, उसकी मां और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News