नंदग्राम के घुकना में खसरा नंबर 376 में महापौर के पत्र पर निगम ने की कार्रवाई

Update: 2024-07-30 06:26 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने आज नंदग्राम के घुकना में बड़ी कार्रवाई की है। खसरा नंबर 376 में 1640 वर्गमीटर भूमि को धीरे-धीरे कब्जा कर लिया गया था। कब्जा करने वाले गांव सिहानी के कन्हैया हैं। पूर्व में भी नगर निगम ने उक्त भूमि पर कार्रवाई कर अपना बोर्ड भी लगवाया था लेकिन भूमाफिया इतने सक्रिय है कि चंद महीनों में फिर से भूमि पर कब्जा कर लिया और मकान बना दिया।

महापौर सुनीता दयाल को इस भूमि पर कब्जा होने की जानकारी अखबारों के माध्यम और एक शिकायत कर्ता द्वारा मिली जिसमें महापौर द्वारा तत्काल प्रभाव से नगर आयुक्त को पत्र भेजा गया है और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक द्वारा प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यहां तक कि भूमि पर कब्जा करते व्यक्तियों की फोटो भी सीसीटीवी में कैद हो गई और उसी आधार पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई है। ऐसे ही एक बोर्ड नंदग्राम के मरियम नगर में भी लगा है जिसपर कुछ भूमाफियाओं ने मकान बना लिया है जिसका जिक्र भी महापौर ने अपने पत्र में किया है और जल्द ही नगर निगम उसपर भी कार्रवाई करेगा।

Tags:    

Similar News