शादी करने का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-07-04 12:56 GMT

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का मामला

दिनेश माथुर (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के कॉलोनी में रहने वाली 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि एक महिला ने उसकी 14 साल की बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला थाने में दर्ज कराया था। महिला ने इस मामले में नितिन पुत्र हरिशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।

Tags:    

Similar News