आंधी आने से हुआ हादसा! बुजुर्ग महिला पर गमला गिरने से गर्दन की टूटी हड्डी, अस्पताल में भर्ती

Update: 2024-06-07 06:45 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। दसवीं मंजिल पर रहने वाली बुजुर्ग मानसी तिवारी रात में नीचे समिति परिसर में टहल रही थी। इसी दौरान तेज आंधी आने से सातवीं मंजिल के बालकनी से गमला नीचे गिर गया जिसकी वजह से उनकी गर्दन की तीन हड्डी टूट गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर गईं। इसके बाद बुजुर्ग महिला को परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज क्रिटिकल आईसीयू में चल रहा है। यह हादसा सेक्टर 15 स्थित वसुंधरा ग्रेड ट्विन टावर के बी टावर में हुई है।

पीड़िता के पति बीवी तिवारी ने बताया कि वहां खेल रहे एक बच्चे को बचाने के चक्कर में उनकी पत्नी घायल हो गई। उन्होंने गमला ऊपर से गिरते हुए देख लिया था। इस पूरे संदर्भ में समिति के स्टेट मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उपाध्यक्ष प्रीति झा ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई है उस समय वह बाहर थी। घटना का पता चलते ही वह सोसायटी पहुंची और बुजुर्ग महिला से मिलने के लिए अस्पताल गई।

इस घटना के बाद उपाध्यक्ष प्रीति झा ने पूरी सोसायटी का निरीक्षण पुलिस के साथ मिलकर किया। सबकी बालकनी का निरीक्षण किया। बालकनी में गमला ना रखने और एक यूनिट को दीवार पर गमला ना लटकाने की हिदायत दे रहा है। 

Tags:    

Similar News