तेजस एक्सप्रेस का पहिया डीरेल, गाजियाबाद स्टेशन पर मचा हड़कंप

Update: 2024-06-07 11:48 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्टेशन पर आज शुक्रवार की सुबह तेजस एक्सप्रेस का पहिया डीरेल हो गया, जिसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी तुरंत रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी गई।

गाजियाबाद जंक्शन पर आज सुबह लगभग 9:30 बजे तेजस एक्सप्रेस की बोगी का पहिया पटरी से नीचे उतर गया। तेजस एक्सप्रेस उड़ीसा के भुवनेश्वर से गाजियाबाद आ रही थी। गाजियाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर तेजस एक्सप्रेस का पहिया नीचे उतरने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। तेजस एक्सप्रेस की क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर बाकी ट्रेन को करीब एक घंटे के बाद सवारी के साथ गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया गया। ट्रेन की बोगी की मरम्मत के लिए उसे यार्ड में भेजा गया है। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Tags:    

Similar News