सनातन धर्म मंदिर में मनाया तीज महोत्सव, सावन के गीतों पर झूमी महिलाएं

Update: 2024-08-08 09:28 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। कौशांबी प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल उपस्थित रहे। पार्षद ने सभी को तीज महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग खुशहाल रहें और स्वस्थ रहें ऐसी भगवान से मनोकामना की। महिलाओं ने भगवान गणेश की आराधना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया और डांस प्रतियोगिता के साथ सावन के गीतों पर झूमी।

इस अवसर पर नीति गौड़ रिया गुप्ता, डोली मल्होत्रा, आशा शर्मा, मंजू शर्मा, संगीता, रितु, अदिति गौड़, पूनम शर्मा, दीप्ति, मंजू गुप्ता, नूतन शर्मा, अक्षरा, पराक्षा, अनुष्का गौड़, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आशीष गौड़, समाजसेवी देवेंद्र भारद्वाज, मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पांडे, सतीश गुप्ता, रवि गुप्ता, ऋषिकेश चोपड़ा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News