मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तीज समारोह का आयोजन, अमित मिस्टर तो गीता बनीं मिस तीज

Update: 2024-08-08 07:48 GMT

गाजियाबाद। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तीज समारोह धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम और अनोखी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ऑडिटोरियम में आयोजित तीज समारोह में डॉ. गीता रानी ने अपनी आकर्षक वेशभूषा और फैशन शो में उम्दा रैम्प वॉक के बूते मिस तीज का खिताब जीता। तो वहीं अमित अरोड़ा को मिस्टर तीज चुना गया।

गोल रोटी बनाने की स्पर्धा में राकेश और अभिषेक को विजेता घोषित किया गया। प्रिया सैनी और विनय अधिकतम हरे वस्त्र पहनने पर विजेता चुने गये। मेहंदी स्पर्घा में मोनिका को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इनके अलावा गिरीश, हेमंत, जैना सुशील और वियंता पाल को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत किया गया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया व निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार दिये।

मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने गीता रानी को मिस तीज का ताज पहनाया। तीज समारोह में एकल और सामूहिक नृत्यों ने खूब समां बांधा। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी आनंदपूर्वक पूर्णता से जिएं। हर परिस्थिति में खुश रहना सीखें। खुश रहना कई बीमारियों का इलाज है।

Tags:    

Similar News