एक ऐसी भी परिवार! देवर और ससुर छेड़ता है, पति कुछ नहीं कहता

Update: 2024-04-27 08:35 GMT

-पति समेत ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ित, गाली-गलौच, जाने से मारने की धमकी और छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

-कंपनी से मिलने वाली सैलरी को ससुराल वाले छीन लेते

गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने, गाली-गलौच करने, जाने से मारने की धमकी देने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उसके सास-ससुर पुलिस विभाग से रिटायर हैं और उसे धमकी देते हैं कि वह उसे किसी ना किसी केस में फंसा देंगे। थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने खोड़ा थाने में पति सागर भारती, सास, ससुर, देवर, ननदोई, और अंकल नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने घटना के संबंध में पुलिस को बताया कि वह जॉब करती है और उसकी शादी दिसंबर 2023 में सागर भारती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और अन्य लोगों ने उसे धमकी दी और उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। ससुराल पक्ष के लोग उसे खर्च भी नहीं देते है और उसकी सैलरी भी छीन लेते है।

इसके साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया और प्रेस से भी जलाया है। इतना ही नहीं उसके ससुर और देवर जबरन उसके कमरे में आ जाते हैं और उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं। वह इस बारे में पति से शिकायत करती है तो वह किसी से कुछ नहीं कहते। पीड़िता ने ससुराल वालों पर और भी कई आरोप लगाए हैं। खोड़ा पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News