स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Update: 2024-09-13 09:02 GMT

गाजियाबाद। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में 9 से 12 सितंबर तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर की अंदर-17 की बहनों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह सभी बहने आगे अखिल भारतीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव, प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी, खेल विभाग के अध्यक्ष रामकुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और आगे की प्रतियोगिताओं की सफलता के लिए प्रोत्साहित किया।

Tags:    

Similar News