आंधी से शादी में आया तूफान, टेंट गिरने से भागे लोग, सारा सामान हुआ बर्वाद

Update: 2024-05-11 12:39 GMT

सुनील मिश्रा(सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मेन बाजार लोनी रामलीला मैदान में शादी समारोह में बीती रात आए तूफान से टेंट गिर गया। इसकी वजह से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपने घर की तरफ भागने लगे। वहीं लोनी तिराहे पर एक पोल ऑटो पर गिर गया। जिससे ऑटो चालक घायल हो गया। तूफान के चलते लोनी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

शुक्रवार को फिरोजपुर से लोनी मेन बाजार रामलीला मैदान में बारात आ रही थी। लोनी के रामलीला मैदान में बारात को रोकने का इंतजाम किया गया था। लड़की पक्ष की तरफ से मेहमानों का खाना टेंट में हो रहा था। अचानक तूफान आ गया और टेंट गिर गया। टेंट में बजाने वाला डीजे और सभी लाइट भी गिर गई। टेंट गिरने पर लोगों में भय का माहौल बन गया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। सभी लोग टेंट से हटकर अपने घर जाने लगे।

तूफान के बाद बारिश आ गई जिससे सारा सामान गीला हो गया। लड़की के भाई विजय ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी में लाखों रुपए का खर्च किया है। तूफान और बरसात ने सब बर्बाद कर दिया। वहीं दूसरी ओर तूफान के चलते लालबाग कॉलोनी, नाईपुरा, इंद्रापुरी, खन्ना नगर समेत कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई।

Tags:    

Similar News