सौतेले पिता ने नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

Update: 2024-10-17 12:01 GMT

मोहसिन खान

गाजियाबाद। नाबालिग बेटियों के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी को उसकी पत्नी ने छोटी बेटी के साथ गंदी हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ा लिया था। इसके बाद छोटी बेटी ने पिता की काली करतूतों का खुलासा किया। उसने बताया कि सौतेले पिता दीदी के साथ भी गलत हरकत करते हैं। उसकी बातें सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत बापूधाम पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पहले उनका निकाह बिजनौर में हुआ था। जिसके बाद उनकी बेटियां हुईं। पारिवारिक विवाद के कारण उनका तलाक हो गया। इसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगीं। कुछ समय पहले उन्होंने एक व्यक्ति से निकाह कर लिया और मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रहने लगीं। आरोप है कि 15 अक्तबूर को वह किसी काम से बाहर गई थीं। दोपहर बाद वापस आईं तो 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पूछने पर बेटी ने बताया कि पिता करीब छह महीनों से उसके साथ गलत काम कर रहा है। उसने बताया कि बड़ी बहन के साथ भी गलत काम किया है।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने बड़ी बेटी का नाबालिग का निकाह करा दिया। जिसमें सास ने भी पति का साथ दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News