बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता और मां गिरफ्तार हुई

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-11 12:30 GMT


-पति के मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की थी, वेश्यावृत्ति में उतर गई थी

-लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता के द्वारा दुष्कर्म का मामला

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। सौतेले पिता बच्ची के साथ-साथ उसके भाई के साथ भी कुकर्म करता था। बच्चों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, बाद में वह मुकदमा लोनी बॉर्डर थाने में ट्रांसफर हुई थी। बच्चों से पूछताछ में इस बात की जानकारी लगी है।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उसके सौतेले पिता राजू और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि 10 साल की बच्ची के पिता की 4 साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बच्ची अपने नाना नानी के घर मां के साथ चली गई थी। करीब 1 साल पहले बच्चों की मां तीनों बच्चों को लेकर लोनी आई थी। यहां महिला दिल्ली में रहने वाले राजू के संपर्क में आई थी। महिला ने राजू से शादी कर ली थी। इसके बाद महिला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहकर वेश्यावृत्ति के काम में लग गई थी। आरोप है कि‌ राजू ने 10 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म और उसके एक भाई के साथ कुकर्म की घटना अंजाम दिया था। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को बस में बिठाकर दिल्ली छोड़ आया था। दिल्ली पुलिस को जब बच्ची मिली तो उन्होंने जीरो एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद यह मुकदमा लोनी बॉर्डर थाने में ट्रांसफर हो गया था।

Tags:    

Similar News