गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद किया बाहर

Update: 2024-07-05 12:11 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद आज छह सदस्यों को बाहर किया गया। पर्ची के जरिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों की लाटरी निकाली गई, जिसके नाम की पर्ची निकली उसे कार्यकारिणी से बाहर किया गया। महापौर सुनीता दयाल व नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में सदस्यों के नाम की पर्ची निकाली गई।

निगम कार्यकारिणी में वर्तमान में उपाध्यक्ष वार्ड-59 से राजीव शर्मा, वार्ड-67 से अजय शर्मा, वार्ड-90 से आदिल मलिक, वार्ड-33 से धीरेन्द्र यादव, वार्ड-84 से प्रवीण कुमार, वार्ड-56 से मनोज त्यागी, वार्ड-89 से राजकुमार सिंह, वार्ड-76 से गौरव सोलंकी, वार्ड-20 से यशपाल, वार्ड-10 से रेखा गोस्वामी, वार्ड-70 से रामनिवास बंसल, वार्ड-9 से शीतल देओल शमिल हैं। पहली पर्ची में उपाध्यक्ष राजीव शर्मा का नाम आया। वहीं दूसरी पर्ची में राजकुमार सिंह, तीसरी में गौरव सोलंकी, चौथी में धीरेन्द्र यादव, पांचवी में आदिल मलिक और छठी पर्ची में रेखा गोस्वामी के नाम की निकली। इन सभी सदस्यों का कार्यकारिणी से कार्यकाल अब पूरा हो गया है। अब नए सदस्यों का चयन किया जाएगा। नए सदस्यों के चयन की प्रक्रिया भी जल्द होगी।

महापौर सुनीता दयाल के मुताबिक, सभी सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई है। किसी को इस पर कोई आपत्ति नहीं रही। शांतिपूर्ण तरीके से सभी ने निर्णय पर अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर आदिल मलिक को छोडकर कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा अपर नगरायुक्त अरुण यादव, जिला उद्यान अधिकारी अनुज कुमार, सहायक नगरायुक्त पल्लवी सिंह आदि मौजूद रहें।

Tags:    

Similar News