ननद और जेठ-जेठानी महिला का घोंटने लगे गला, चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी, जाने फिर क्या हुआ

Update: 2024-06-13 08:40 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद में दान दहेज से संतुष्ट न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने इस मामले में विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के दो साल बाद भी उससे एक कार और नकद राशि की मांग कर रहे हैं।

पुलिस को दिए शिकायत में स्वाति ने बताया कि लगभग 2 साल पहले उसका विवाह मुकेश पुत्र देवी चरण निवासी शिवपुरी विजयनगर के साथ हुआ था। उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं है। इसलिए आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने लगा।

उसने बताया कि बीती रात जब वह ससुराल के दूसरे मकान पर पहुंची तो उसकी दोनों ननद, जेठ-जेठानी और एक अन्य व्यक्ति ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और गला घोंटने लगा। पीड़ित महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हुए और उन्होंने बचाया। इसके बाद वह थाने पहुंची। जहां उसने चोट के निशान दिखाते हुए पुलिस से ससुराल पक्ष से बचाने की गुहार लगाई।

Tags:    

Similar News