श्वेता आनंद ने 50 की उम्र में जीता विजनारा ग्लोबल मिसेज इंडिया 2024 का खिताब, बोलीं- सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती

Update: 2024-04-15 10:52 GMT

वसुंधरा। सेक्टर पांच स्थित ऑलिव काउंटी निवासी श्वेता आनंद ने विजनारा ग्लोबल मिसेज इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब को जीता है। इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का आयोजन विजनारा ग्लोबल द्वारा किया गया है। यह इस प्रतियोगिता का चौथा संस्करण है जो दिल्ली में 4 से 7 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में श्वेता आनंद ने भाग लेकर विजनारा ग्लोबल मिसेज इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम की।

श्वेता ने बताया कि मैंने अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए सपनों को पूरा करने की क्षमता दिखाई है। श्वेता आनंद ने 45 वर्ष की उम्र में अपना निर्यात व्यापार स्थापित की। वह 47 की उम्र में शादी की और 50 की उम्र में रैंप पर जलवा बिखेरा। अब वह मिसेज इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम की है। उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है। हौसले बुलंद हैं तो सपने कभी भी पूरे हो सकते है।

बनी वीजी चैरिटी क्वीन

श्वेता आनंद ने वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2024 के चौथे सीजन के ग्रैंड फिनाले में वीजी मिसेज इंडिया 2024 के साथ वीजी चैरिटी क्वीन का भी खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने में उनके पति आशीष अग्रवाल ने भी उनका पूरा समर्थन किया है।

Tags:    

Similar News