थर्ड यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगता में शेख़र सिंह ने स्वर्ण पदक जीता

Update: 2024-06-05 11:37 GMT

गाजियाबाद। थर्ड यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगता में शेख़र सिंह ने 87 किलो भार में सीनियर वर्ग में भाग लिया जिसमें उन्हें स्वर्ण पदक मिला है। शेखर सिंह ने पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं।

शेखर सिंह के पिता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शेखर सिंह अभी सेना में कार्यरत है और आज यह उपलब्धि सेना के अधिकारियों के मार्गदर्शन द्वारा ही संभव हो पाई है। बता दें कि गाजियाबाद के वसुंधरा में 1 जून से 3 जून 2024 तक र्ड यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगता आयोजित की गई थी।

Tags:    

Similar News