मोहन नगर के शेखर झा जेईई एडवांस में हासिल की 28वीं रैंक, बताया सफलता का राज

Update: 2024-06-11 07:34 GMT

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन्स सोसायटी निवासी शेखर झा ने जेईई एडवांस ऑल इंडिया में 28 रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

शेखर झा ने बताया कि पिता श्याम नाथ झा एयरफोर्स से रिटायर हैं और वर्तमान में एक बैंक में नौकरी करते हैं। माता अल्पना झा शिक्षक थी लेकिन मेरी पढ़ाई के लिए नौकरी और बहन को साथ छोड़कर मेरे साथ कोटा में रहीं। शेखर 10 वीं कक्षा का पढ़ाई एयरफोर्स बाल भारती से किया है। इसके आगे की पढ़ाई उसने कोटा से किया है। उसने कोटा से ही 12 वीं कक्षा की पढ़ाई की और वहीं से जेईई एडवांस की कोचिंग की है।

उन्होंने बताया कि वह कोचिंग के बाद भी आठ से दस घंटे पढ़ाई करता था। इस सफलता में सबसे ज्यादा उनकी माता का सहयोग रहा है। जब भी वह पढ़ाई से बोर हो जाता था तो वह बास्केट बॉल, चैस खेलना पसंद करता था। कभी उन्होंने परीक्षा पास करने के लिए पढ़ाई नहीं की। उन्होंने परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने के हिसाब से ही पढ़ाई की। पढ़ाई के समय उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखा। कभी-कभी किसी विषय में परेशानी होती थी तो वह इंटरनेट का इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया कि वह मुंबई आइटीटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहता है।



Tags:    

Similar News