शर्मनाक! पति ने दिया तीन तलाक तो देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Update: 2024-08-08 06:45 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। दहेज की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर मारपीट कर निकाल दिया गया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर गर्भपात कराने और देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप भी मढ़ा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में पीड़ित महिला रहती है। महिला की शादी अमरोहा के गांव मोहम्मदाबाद बिजोरा निवासी शाने आवम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मायके से 3 लाख रुपए लाने का दबाव डाला जाता रहा। माता-पिता ने बेटी की खुशी की खातिर एक जनवरी 2022 को बेकरी के काम के लिए दामाद को डेढ़ लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी ससुराल पक्ष की मांग जारी रही। 14 फरवरी की दोपहर विवाहिता कमरे में सो रही थीं।

आरोप है कि इस दौरान देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद अप्रैल 2024 में ससुराल पक्ष ने मारपीट कर प्रताड़ित को गर्भ निरोधक गोलियां खिला दीं, जिससे गर्भपात हो गया। 26 मई को पुनः मारपीट की गई। पीड़िता ने फोन कर भाई को वहां बुला लिया। इस बीच, पति शाने आवम ने तीन बार तलाक बोलकर नाता तोड़कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। घटना के संबंध में थाना विजय नगर में शिकायत की गई है।

Tags:    

Similar News