सैलून संचालकों ने महिला से की सरेराह छेड़छाड़

Update: 2024-10-18 12:43 GMT

- पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद की दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी

मोहसिन खान

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में सैलून चलाने वाले दो युवकों पर महिला से सरेराह छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी ने बताया कि शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। थाना विजयनगर की टीम ने कुछ घंटे बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जीशान और चांद के रूप में किया है।

Tags:    

Similar News