रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का गाजियाबाद पहुंचने पर स्वागत

Update: 2024-07-22 12:26 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी का मुजफ्फरनगर में शहीद जवान लोकेश सहरावत की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में जाते हुए दिल्ली मेरठ रोड गाजियाबाद पर रालोद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मेरठ रोड रेस्ट एरिया चित्तौड़ा कट चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्‌डी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

रालोद महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी, मंडल अध्यक्ष इंदरवीर भाटी, अध्यक्ष अमित त्यागी, जयदीप सिंह, भूपेन्द्र बाबी, सतेन्द्र तोमर, प्रदेश प्रवक्ता सामंत सेखरी, उपेन्द्र सिरोही, अमित चौधरी, प्रेम सिंह, यतेन्द्र कुमार, ओडी त्यागी, नवाब, राजू गौतम, पुनीत, अशोक शर्मा, उज्जवल, विशु चौधरी, नवीन कुमार, योगेश फफराना, रविन्द्र चौधरी, रवि रंजन, अजीत, राजीव तालान, अरुण शर्मा, सुनील चौधरी, इंद्रजीत, यश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News