कौशांबी में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल ने कराया फुटपाथ की रंगाई-पुताई का शुभारंभ

Update: 2024-07-17 06:23 GMT

कुलदीप गोगिया (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल के पार्षद निधि से कौशांबी प्लॉट एरिया से लेकर मलयागिरी गोवर्धन विंध्याचल कंचनजंगा टावर होते हुए फुटपाथ के रिपेयर और रंगाई पुताई के कार्य का शुभारंभ कराया। समाज सेवी एवं कौशांबी प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव ने नारियल फोड़ कर इस कार्य का शुभारंभ किया।

भाजपा नेता और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महासचिव चंद्रप्रकाश गौगिया, जीडी शर्मा, मंजू शर्मा अनीता खंडेलवाल, एसके गोयल, मिठन लाल, आनंद प्रकाश शर्मा, राजेंद्र गोयल, कंचनजंगा टावर से आलोक माथुर आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News