दुष्कर्म का आरोपी हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीन कर भागा, पुलिस ने पीछे से गोली मारकर किया घायल, जाने पूरा मामला

Update: 2024-07-03 06:22 GMT

-ट्रॉनिका थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़, बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया

सुनील मिश्रा (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना ट्रानिका सिटी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मेडिकल पर ले जाने के दौरान बाइक फिसल गई और आरोपी ने हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीन ली। इसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी पर फायरिंग कर दी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दुष्कर्म के दौरान महिला की तबीयत खराब हुई थी, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार रात अरुण को गिरफ्तार कर लिया था।

एसीपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तबीयत खराब होने लगी। मेडिकल के लिए जा रहा था। रास्ते में पुलिस कर्मियों की बाइक फिसल गई। बाइक सवार पुलिसकर्मी और आरोपी गिर गया। मौका पाकर आरोपी ने एक हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीन ली और मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने अरुण को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए और उनको मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अरुण के पैर में गोली लगी है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी ने बताया कि अरुण के कब्जे से पिस्टल बरामद हो गई है।

Tags:    

Similar News