इंदिरापुरम के राज गुप्ता ने एक गेंद पर जडे़ 18 रन

Update: 2024-07-31 12:55 GMT

गाजियाबाद। नोएडा के इंदिरापुरम में स्थित महावीर क्रिकेट ग्राउंड पर कल डे नाइट व्हाइट बॉल क्रिकेट मैच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए OJ क्रिकेट क्लब ने 245 रन बनाए।

Dream11 क्रिकेट क्लब को 245 रनों का लक्ष्य मिला। Dream11 क्रिकेट क्लब बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने के मैदान में उतरे। 11वें ओवर में कृष्ण सिंघल की गेंद का सामना करते हुए राज गुप्ता कर रहे थे। 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राज गुप्ता ने छक्का जड़ा जो कि एक नो बॉल करार दी गई।

राज गुप्ता ने अगली गेंद फ्री हिट पर एक और छक्का मारा जो फिर से एक नो बॉल करार दी गई। फिर से अगली गेंद जो कि फ्री हिट थी उस पर राज गुप्ता ने एक और छक्का मारा। जो कि एक गेंद में 18 रन बनाने का नया रिकॉर्ड हासिल किया।

ओवर की आखिरी गेंद पर राज गुप्ता ने एक चौका मार कर दो गेंद में 22 रन बनाने का नायाब रिकॉर्ड हासिल किया। राज गुप्ता ने 65 गेंद पर 92 रनों की जोरदार पारी खेली। जिसमें 7 छक्के और 6 चौके जड़े। इसके बाद भी Dream11 टीम इस मैच को 47 रनों से हार गई।

Tags:    

Similar News