उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट

Update: 2023-07-26 07:21 GMT

नेपाल में भारी बारिश के कारण गोरखपुर-बस्ती मंडल में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। मंगलवार की रात आठ बजे श्रावस्ती में बने राप्ती बैराज से 68874 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते राप्ती नदी में दो दिन में दो मीटर पानी बढ़ने की संभावना है। नेपाल की तिनौ और दानव नदी में बाढ़ की स्थिति के कारण रोहिन का पानी भी बढ़ेगा. सिंचाई विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि नदियों की निगरानी बढ़ा दी गयी है.सिंचाई विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक, नेपाल के रूपनदेही और नवलपरासी सहित पाल्पा, प्युथान और आसपास के स्थानों पर पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. नेपाल के जल एवं मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार, बुटबल में तिनौ नदी के बाढ़ माप केंद्र का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. तिनौ और दानव नदियों में आए उफान के कारण नेपाली प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है. अगले 24 घंटे के बाद रोहिन नदी पर इसका असर दिखेगा.उधर, श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश के कारण मंगलवार शाम को पानी तेजी से बढ़ने लगा। जिले में राप्ती बैराज का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। इसके चलते राप्ती बैराज से रात आठ बजे कुल 68874 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।इसका असर दो दिनों में राप्ती नदी के राजघाट, बर्डघाट पर दिखाई देगा। सिंचाई विभाग के लोगों ने बताया कि पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. अगर नेपाल में लगातार बारिश होती रही तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


नदी

स्थान

खतरे का निशान

25 जुलाई सुबह आठ बजे

24 जुलाई शाम चार बजे

घाघरा

अयोध्या पुल

92.73

92.090

91.880

घाघरा

तुर्तीपार

64.01  

62.870 

63.060

कुआनो

मुखलिसपुर

78.65

74.350

74.340

राप्ती

बांसी

84.90

80.550

80.670

राप्ती

बर्डघाट

74.98

70.000

70.050

रोहिन

त्रिमुहानी

82.44 

77.520

77.500

गोर्रा

पिंडरा

70.50

66.200

66.300

नोट: जल स्तर मीटर में है.

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश हो रही है. इससे राप्ती व रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसका असर तत्काल तो नहीं, लेकिन दो दिनों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. राप्ती का जलस्तर लगभग दो मीटर तक बढ़ सकता है।

Tags:    

Similar News